'बिहार की जनता के साथ धोखा हो रहा है':माकपा विधायक बोले- नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए को वोट मिला था, महागठबंधन का स्टैंड क्लियर है




समस्तीपुर में माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार ने बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ धोखा हो रहा है। जनता ने एनडीए को नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था। चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री ने भी कहा था, ‘2025-30 फिर से नीतीश।’ एनडीए ने नीतीश के चेहरे पर वोट लेकर सरकार बनाई। यह ठीक है कि बिहार की जनता ने विपक्ष को नहीं चुना। जनता ने नीतीश को चुना था। किस मजबूरी में जनता को गड्ढे में ढकेल कर दिल्ली जा रहे हैं। भाजपा कभी भी बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएगी। सीएम को कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया अजय कुमार ने आगे कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजेक नहीं, ब्लेकमेल किया है। जो आदमी 21 सालों तक सत्ता में रहा है। एक दिन भी कुर्सी से अलग नहीं रहा। जरुरत हुई तो पाला बदल लिया। विपक्ष बदलता रहा, लेकिन सीएम की कुर्सी नीतीश कुमार के पास ही रही। नीतीश खुद भी बोलते थे कि एक बार और अवसर दे दीजिए। भाजपा जरूर कोई कमजोर नस को दवा रही है, जिससे सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। इस परिस्थिति में महागठबंधन का स्टैंड क्लियर है। जिम्मेवार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। बिहार की जनता के लिए दुर्भाग्य है। भाजपा जनता की आकांक्षा को पूरा नहीं करती है, उसकी आकांक्षाओं को बुलडोजर से कुचलती है। बिहार में फिर से शराब की बिक्री के सवाल पर कहा कि यह भाजपा की नीति पर निर्भर करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *