नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इसी दिन सीएम पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 14 अप्रैल को कैबिनेट मीटिंग, नीतीश दे सकते इस्तीफा बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इसी दिन सीएम पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक यानि ऑब्जर्वर बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को शिवराज सिंह नए सीएम फेस का ऐलान करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना-पुणे एक्सप्रेस से मुस्लिम बच्चों की तस्करी मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 मुस्लिम बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन्हें संदिग्ध हालात में बिहार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने सद्दाम हुसैन और अमानुल्लाह समेत 8 लोगों के खिलाफ बच्चों की तस्करी (BNS की धारा 143) के तहत केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल से पत्नी की मौत मुंगेर में शनिवार को SI चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (29) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पति की सरकारी रिवॉल्वर से उनके सीने में गोली लगी, जो आरपार हो गई। SI का कहना है कि घटना के समय वो बाथरूम में थे। इसी बीच पत्नी ने सुसाइड कर लिया। जबकि मधु के पिता का दावा है कि, उनकी बेटी की हत्या की गई है। दामाद के अवैध संबंध हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. कटिहार में 100 की स्पीड में बस ने पिकअप को उड़ाया बिहार के कटिहार में शनिवार देर शाम बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्ची है। इसमें 11 मृतक पूर्णिया जिले के रहने वाले थे, जबकि दो कटिहार के हैं। हादसे में 32 से ज्यादा घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. क्या सम्राट के नाम पर बीजेपी में सहमति नहीं? बिहार के सीएम नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली गए। 10 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद थे। सम्राट शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पटना लौटे। एयरपोर्ट से सीधे अपने घर चले गए। करीब 24 घंटे घर से नहीं निकले। अगले दिन माने 11 अप्रैल को पार्टी के ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए। पूरी खबर पढ़ें 6. चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में शामिल जीविका कर्मी गिरफ्तार राजधानी पटना में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पटना की टीम ने जीविका से जुड़े कर्मी नीतीश कुमार कौशल को अख्तियारपुर, पालीगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन से 1000 से अधिक छोटे बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. गयाजी में उत्पाद विभाग की गाड़ी ने युवक को रौंदा, FIR गयाजी में उत्पाद विभाग की टीम पर एक शख्स को कार से रौंदने का आरोप है। घायल के भाई ने आरोप लगाया है कि 100 की रफ्तार में टक्कर मारी। जिसके बाद मेरे भाई की स्थिति नाजुक है, उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, शनिवार रात टीम शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी। पूरी खबर पढ़ें 8. वैशाली में भाभी की हत्या के आरोपी ने हाजत में खाया जहर वैशाली में प्रेम-प्रसंग में भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हाजत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत लालगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना के स्टूडेंट ने राजस्थान में किया सुसाइड पटना के एक स्टूडेंट ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सुसाइड कर लिया। छात्र का शव रविवार सुबह घर की तीसरी मंजिल पर सोलर पैनल के एंगल से फंदे पर लटका मिला। छात्रा का नाम राहुल कुमार तिवारी (25) है, जो संस्कृत में शास्त्र की पढ़ाई करने 15 दिन पहले ही बिहार से आया था। वह वहां किराए पर कमरा लेकर रहता था। पूरी खबर पढ़ें 10. गयाजी में फर्जी IB अफसर विक्रम कुमार गिरफ्तार गयाजी रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचना पटना जिला के मसौढ़ी निवासी विक्रम कुमार के तौर पर हुई है। फर्जी आईकार्ड और एक टैब बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 11. पूर्णिया में बॉयफ्रेंड से हॉट-टॉक, ब्रिज से नदी में कूदी गर्लफ्रेंड पूर्णिया में बॉयफ्रेंड से हॉट-टॉक के बाद गर्लफ्रेंड ने सौरा नदी पुल से छलांग लगा दी। सुसाइड की कोशिश से पहले लड़की की प्रेमी से 10 मिनट तक फोन पर बहस होती रही। ‘सारी फसाद की जड़ मैं हूं, तुम्हारी जिंदगी से चली जाती हूं’ ये कहते हुए लड़की टोटो से उतरी और सौरा नदी में कूद गई। पूरी खबर पढ़ें 12. सहरसा में PK का शक्ति प्रदर्शन, जून तक संगठन विस्तार सहरसा में प्रशांत किशोर सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार नव निर्माण अभियान के तहत जन सुराज कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जिला कार्यकारिणी के गठन और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ें 13. सुपौल में 2 पक्षों के बीच मारपीट-फायरिंग, पेट में लगी गोली सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा माधो पंचायत में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान परसा माधो वार्ड संख्या 9 निवासी अशोक चौधरी के बेटे दीपक कुमार(19) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. अररिया में रिश्वत लेते पकड़ा गया डेटा एंट्री ऑपरेटर अररिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज अंचल कार्यालय के डेटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके बाद जिला पदाधिकारी के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई विशेष निगरानी इकाई, बिहार की जांच और विभागीय जांच के आधार पर की गई है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. 12 से 18 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार में 12 से 18 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा। तापमान आने वाले दिनों में 40 डिग्री बढ़ेगी। मौसम विभाग की ओर से 18 अप्रैल से कई जिलों में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Source link