बिहार के कटिहार में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई हैं। हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे। वहीं, 25 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 10 से बढ़ सकती है। बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवार को कुचला। इसके बाद बस ड्राइवर भाग रहा था। इसी दौरान पिकअप से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 30-35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस और पिकअप से बाहर निकालकर और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है
Source link