बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में लगी आग:ओपीडी के कमरे में शाम को अचानक दिखाई दिया धुआं, कर्मचारियों ने बुझाई




बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ओपीडी में शनिवार को अचानक आग लग गई। हालांकि आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार की शाम अचानक अस्पताल के 16 नंबर ओपीडी से धुआं दिखाई दिया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने देखा कि कमरे के अंदर कुछ जल रहा था। गेट खोलकर देखा तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। काफी देर पहले आग लग चुकी थी, लेकिन धुआं काफी देर बाद दिखाई दिया। अंदर आग की लपटे देखकर कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को फोन किया। खुद कर्मचारियों ने ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर पीबीएम अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग से कुछ सामान जल गया है, लेकिन कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। शाम के वक्त यहां मरीज या उनके रिश्तेदारों का आनाजाना नहीं रहता, ऐसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *