बुजुर्ग दंपती को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, जख्मी



भास्कर न्यूज | लखीसराय लखीसराय-शेखपुरा पथ पर सोमवार को परसावां मोड़ के निकट साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपती को पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी। सूचना पर एसआई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर घायल दोनों बुजुर्ग दंपती को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक भेजा। घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि आधार केवाईसी करवा कर साइकिल से लौट रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *