बुलंदशहर में गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक कार पर पलटा:कार सवार दो लोग बाल-बाल बचे, ड्राइवर हिरासत में; जांच जारी




बुलंदशहर में खाली गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। खाली गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मारुति सुजुकी रिट्ज कार के ऊपर पलट गया। जिसमें यमुनापुरम निवासी दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक कथित रूप से नशे में था। जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही खुर्जा गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली भेज दिया है। सीओ नगर प्रखर पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *