बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे शख्स की मौत हो गई। मृतक विनोद लाल देव (55) दरभंगा के मेकना गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए। दोनों मां-बेटे का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र की है। पूजा कराने के लिए दरभंगा से आए थे जानकारी के मुताबिक विनोद लाल देव पूजा-पाठ कराने का काम करते थे। अपने यजमान के यहां बेगूसराय आए हुए थे। शनिवार देर शाम गांव में उनकी मां रामकुमारी देवी की मौत हो गई। देर रात परिजनों से मौत की जानकारी मिली, लेकिन उस समय दरभंगा जाने का कोई विकल्प नहीं था। आज सुबह(शनिवार) अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। गांव जाने के लिए बेगूसराय बस स्टैंड से ऑटो पकड़ा था। सुशील नगर के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
Source link