बेनीपुर में डीजे संचालक की हत्या पर सियासत तेज:दरभंगा में विधायक ने SSP से की मुलाकात, बोले- मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तारी हो




दरभंगा के बेनीपुर में हुए चर्चित डीजे संचालक हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। विनय कुमार चौधरी ने मामले में तेजी लाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगरनाथ रेड्डी से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि, ‘उनके विधानसभा क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी विनोद महतो की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।’ इसी को लेकर उन्होंने SSP से मिलकर मामले में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
SSP ने दिया भरोसा, जांच अंतिम चरण में मुलाकात के दौरान SSP ने विधायक को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस टीम काम कर रही है और जांच अंतिम चरण में है।’ हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना पुख्ता सबूत के गिरफ्तारी करना उचित नहीं होगा, लेकिन पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है। रंजिश और प्रतिस्पर्धा का एंगल, परिजनों में आक्रोश विधायक ने बताया कि घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पोस्टमार्टम के बाद भी लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उनके समझाने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपसी रंजिश और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से जुड़ा बताया जा रहा है। विधायक ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग विधायक ने कहा कि, बिहार में कानून का राज है और इस तरह की घटनाओं में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। एक जनप्रतिनिधि के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वे जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहें और उनकी समस्याओं को स्थानीय प्रशासन से लेकर उच्च स्तर तक उठाएं। विधायक ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *