बैतूल के अर्जी वाले हनुमान मंदिर में विशेष पूजा:हनुमान जयंती पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत आयोजन, प्रसादी और भंडारा भी होगा




बैतूल के कोठी बाजार स्थित अर्जी वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत चल रहे आयोजनों ने श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। गुरुवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे पहले भगवान हनुमान का विधि-विधान से स्नान कराकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। अर्जी वाले हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है मंदिर
मंदिर समिति के सदस्य कैलाश ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर ‘अर्जी वाले हनुमान मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां सच्चे मन से अर्जी लगाने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके चलते दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि 26 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत संत समागम, सनातन धर्म सभा, श्रीराम कथा और सियारामजी एवं लक्ष्मणजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीते तीन दिनों से श्रीराम कथा का वाचन चल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में अयोध्या धाम से पधारे महंत श्री राघवदासजी महाराज एवं झांसी से महंत श्री साकेत बिहारी दास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही। संतों के सानिध्य में कथा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा का समापन शुक्रवार को होगा
हनुमान जयंती के अवसर पर दिनभर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। 3 अप्रैल को श्रीराम कथा का समापन होगा, जिसके बाद मंदिर परिसर में महाप्रसादी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन श्री अर्जी वाले हनुमान मंदिर समिति, मोती वार्ड, बैतूल द्वारा किया जा रहा है। देखें तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *