कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित दो ब्लड जांच लेव में आपसी कंप्टीशन के चलते विवाद हो गया तो एक लेव के कर्मचारियों ने दूसरी लेव पर हमला कर तोड़फोड़ की और कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। यह घटना लेव के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कंप्टीशन में मारपीट तोड़फोड़ पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में यादव पैथोलॉजी और साइंटिफिक पैथोलॉजी बगल बगल में स्थित है। यादव लेव पुरानी होने के कारण यहां पर सबसे अधिक जांच पहुंचती है। बस इसी बात से नाराज साइंटिफिक लेव के कर्मचारी अमन तोमर,अवनीश परमार के द्वारा यादव लेव में शाम 6 बजे घुस कर कर्मचारी लेव टेक्नीशियन गिर्राज किशोर मालोनिया की मारपीट कर दी। अन्य साथी कर्मचारियों ने उसे बचाया। इसके बाद अवनीश परमार ने दुकान में तोड़फोड़ की। यह घटान लेव के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में घटना यादव लेव में शाम 6 बजे साइंटिफिक लेव के कर्मचारी अमन तोमर,अवनीश परमार घुसे और टेक्नीशियन की मारपीट करने लगे।इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ कर भाग गए। मामला दर्ज सीएसपी दीपाली चंदेरिया के अनुसार दो लेव कर्मचारियों में झगड़ा हुआ है। सीसीटीवी भी सामने आया है । उसके आधार पर दो नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया है जल्द गिरफ्तारी करेंगे
Source link