भवानीगढ़ ट्रक यूनियन में दो गुट आमने-सामने:पूर्व प्रधान पर खातों का ब्यौरा नहीं देने का आरोप, चुनाव नहीं होने पर मामला गरमाया




भवानीगढ़ ट्रक यूनियन में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पूर्व प्रधान का कार्यकाल समाप्त हुए लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन नए चुनाव अभी तक नहीं हुए हैं। इसी बीच, पिछले वर्ष के खातों को लेकर दो गुटों के बीच तीखी बहस हुई। पूर्व प्रधान हरजीत सिंह ने मौजूदा प्रधान विक्की बाजवा पर आरोप लगाया है कि वे खातों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस आरोप के बाद यूनियन में तनाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि भवानीगढ़ ट्रक यूनियन का मुद्दा अकसर चुनावों के दौरान गरमाता रहता है। पिछले प्रधान का कार्यकाल दो महीने पहले समाप्त होने और नए चुनावों से पहले खातों का यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। जल्द चुनाव कराए जाएं: लवली शर्मा ट्रक ऑपरेटर लवली शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने खातों का ब्योरा नहीं दिया है। उन्होंने विरोध जताते हुए मांग की कि यूनियन को हिसाब दिया जाए और जल्द चुनाव कराए जाएं। शर्मा ने यह भी अपील की कि सभी ट्रक ऑपरेटर चाहते हैं कि यूनियन के भीतर चुनाव हों। खातों और चुनावों को लेकर चल रहे इस विवाद के कारण यूनियन के अंदर लगातार झगड़े हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *