भागलपुर में ई-रिक्शा चालक ने किया सुसाइड:घर में फंदे से लटकी मिली लाश, मानसिक रूप से बीमार था




भागलपुर में ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी बबलू शाह के बेटे मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि वो मानसिक रूप से कमजोर था। तीन बहनों में इकलौता भाई था। ई-रिक्शा चलाकर परिवार की देखरेख करता था। घटना के बाद परिजन ने पुलिस की मदद से शव को फंदे से उतारा। सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चला है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छोटी साहेबगंज की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
मृतक के पिता भी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। हाल ही में सिर में चोट लगने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। घटना के बाद वे बार-बार बेहोश हो रहे हैं। परिवार में तीनों बहनें विवाह योग्य हैं और घर की स्थिति बेहद दयनीय है। परिवार झोपड़ी में रहता है। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी भी था। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों को नहीं है। मृतक के पिता बबलू शाह ने बताया कि ‘रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह जब देर तक नहीं जागा तो कमरे में जाकर देखा, जहां वह बांस के सहारे फंदे से लटका हुआ था।’ इसके बाद उसे मायागंज अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के मामा और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *