विदिशा में भिंड नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। वाल्मीकि समाज और सफाई मजदूर कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुभाष बोहत के नेतृत्व में भिंड नगर पालिका सीएमओ का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और बकाया राशि का भुगतान भी लंबित है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुभाष बोहत ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार आवेदन और निवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। न आवास की व्यवस्था है और न ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बोहत ने कहा-प्रदेशभर में विरोध करेंगे सुभाष बोहत ने कहा कि भिंड में सफाई कर्मचारियों पर अत्याचार हो रहा है। वेतन समय पर नहीं मिल रहा और एरियर भी नहीं दिया जा रहा। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर विरोध किया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेशभर में पुतला दहन किया जा रहा है।
Source link