भोजपुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, FIR दर्ज:डॉक्टरों ने पेशाब की थैली सिल डाली; आरोपी पति-पत्नी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी




भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पिता निर्मल सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें दलेलगंज निवासी डॉ. मनोज कुमार सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सोमी देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतका की पहचान देउआर गांव निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी सीमा कुमारी(22) के तौर पर हुई है। निर्मल सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को बेटी को अस्पताल में एडमिट कराया था। भर्ती के करीब चार घंटे बाद डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन करना होगा। जिसके बाद सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद हालत लगातार बिगड़ती चली गई। पेशाब की थैली को डॉक्टर ने सिल दिया। डॉक्टर को इस बारे में बताया भी था, तब उसने कहा था कि ठीक हो जाएगा। स्थिति गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने इसे नजरअंदाज करते हुए आश्वासन दिया कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। इसी बीच मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों डॉक्टर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 2023 में हुई थी शादी मृतका के पिता निर्मल कुमार ने डॉक्टर मनोज कुमार और उसकी पत्नी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतका अपने 5 बहन और 2 भाई में चौथे स्थान पर थी। उसकी शादी 2023 में मई महीने में हुई थी। उसे पहले जुड़वा बच्चों में एक बेटा ऋषभ और एक बेटी शिवानी है। इस घटना के बाद मृतका की मां लीलावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *