भोजपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:दवा लाने पटना गया था, लौटते समय हुआ हादसा; रेल पुलिस से परिजनों को मिली जानकारी




दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली में काम करता था। होली की छुट्टी में घर आया था। मृतक की पहचान तीयर के अंगरुआं गांव निवासी कृष्णा सिंह का पुत्र अनिल कुमार यादव(36) के तौर पर है। घटना आरा स्टेशन के पश्चिम साइड अप लाइन की है। परिजन ने बताया कि अनिल के पिताजी का आईजीएमएस से इलाज चल रहा है। उनके बहनोई नंद किशोर पटना में रहते हैं। बिहिया से ट्रेन पकड़कर दवा लेने गया था। पटना में बहनोई ने दवा खरीदकर दे दिया। साथ जंक्शन तक आए। टिकट कटाकर घर फोन करके कहा कि मैंने दवा दिला दिया है। कुछ देर में बात ट्रेन पर बैठ जाएंगे।
खोजबीन के दौरान रेल पुलिस से मिली जानकारी शाम करीब चार बजे अनिल कुमार यादव ने घर पर फोन करके कहा कि मैं ट्रेन पर बैठ गया हूं। लेकिन काफी देर होने के बाद भी घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिवार के सदस्य खोजबीन करने लगे। इस दौरान बिहिया स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। शव को देखकर उनकी पहचान की। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने तीन भाई और तीन बहन में पांचवें स्थान पर था। परिवार में मां देवमुनी देवी, पत्नी केसरी देवी, एक पुत्र शिवम और एक पुत्री शिवानी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *