मंदसौर पुलिस की अंतर्राज्यीय तस्कर पर कार्रवाई, गिरफ्तार:9 मामलों में शामिल आरोपी को इंदौर जेल भेजा, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क




अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आदतन अपराधी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार (30) निवासी सुपड़ा, थाना पिपलियामंडी को स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है। मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसपी विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है, जिसकी निगरानी एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल द्वारा की जा रही है। आरोपी को केंद्रीय जेल इंदौर भेजा थाना पिपलियामंडी पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में आरोपी के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के तहत प्रकरण तैयार किया। इसके बाद जिला दण्डाधिकारी के माध्यम से आयुक्त उज्जैन को प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर अधिनियम की धारा 3(1) के तहत निरोधात्मक आदेश जारी किया गया। आदेश के पालन में आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में दाखिल किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार एक आदतन अपराधी है और लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय था। उसका नेटवर्क मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों तक फैला हुआ था। आरोपी पर कुल 9 मामले आरोपी के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 5 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। ये मामले मंदसौर के अलावा राजस्थान के राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी पर मारपीट, धमकी, चोरी और सड़क दुर्घटना जैसे अन्य अपराध भी दर्ज हैं। पुलिस द्वारा जिले में सक्रिय तस्करों पर नजर रखने के लिए ICJS पोर्टल पर उनके रिकॉर्ड अपडेट किए जा रहे हैं और थाना स्तर पर डोजियर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ऐसे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *