मंदसौर में कल पांच घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते प्रतापगढ़ रोड, पशुपतिनाथ रोड, खानपुरा समेत कई इलाके प्रभावित होंगे




मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कल (शनिवार) विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। शनिवार को मंदसौर शहर के खानपुरा अंतर्गत किला फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते पसुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान शनि विहार, खानपुरा, खरंजा, लक्कड़पीठा, शेखा चौक, प्रतापगढ़ रोड, सत्संग भवन, गुदरी तोड़ा और पशुपतिनाथ रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि रख-रखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) भी किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *