मधुबनी में रास्ता विवाद में महिला की मौत:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद मारपीट, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात, एक अरेस्ट




मधुबनी के देवधा थाना क्षेत्र अंतर्गत उसराही वार्ड नंबर-2 में रविवार को सरकारी रास्ते पर गेट खोलने को लेकर चल रहे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई , जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। देवधा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जल्द मामले का करेंगे खुलासा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जानें कब क्या हुआ… अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम मृतका की पहचान प्रकाश सहनी की लगभग 45 वर्षीय पत्नी कमली देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसियों के साथ लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी मुद्दे पर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, जिसमें कमली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटा बोला-सूचना के बावजूद पुलिस समय से नहीं आई घटना को लेकर मृतका के पुत्र शिवजी सहनी और उमेश कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जयनगर के डीएसपी राघव दयाल और देवधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले-एक आरोपी को गिरफ्तार देवधा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसका अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया। घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *