मधुबनी में हिस्ट्रीशीटर गोलू महतो गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट केस में था फरार, देसी कट्टा-चाकू के साथ मारपीट का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया




मधुबनी जिले की हरलाखी थाना पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बासोपट्टी निवासी गोलू महतो के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोलू महतो को बासोपट्टी से गिरफ्तार किया। गोलू महतो पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। हालांकि, इस मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। देसी कट्टा और चाकू लेकर मारपीट करने पहुंचा
यह मामला लगभग एक साल पहले का है, जब आरोपी गोलू महतो अपने कुछ साथियों के साथ हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी सुंदर साह के घर देसी कट्टा और चाकू लेकर मारपीट करने पहुंचा था। मारपीट के दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के डर से सभी आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। भागने के दौरान आरोपियों की दो बाइकें घटनास्थल पर छूट गईं, जिनसे एक देसी कट्टा और चाकू बरामद हुआ था। इस संबंध में सुंदर साह के बयान पर छह ज्ञात और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी कि हरलाखी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *