मधुबनी में 4 दिन से लापता युवक का शव मिला:सुनसान घर में क्षत-विक्षत पड़ा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जांच शुरू




मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में चार दिनों से लापता एक युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार दोपहर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को एक सुन सान घर से बरामद किया है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार राम के रूप में हुई है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के भाई आदित्य कुमार ने बताया कि रंजीत पिछले चार दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रंजीत सुक्की पंचायत के मुखिया के साथ पंचायत संबंधी कार्य करता था। हत्या से जुड़ी 2 तस्वीरें… शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। एसडीपीओ सदर 2 मनोज राम ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही
पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिजनों ने अभी तक हत्या के पीछे के कारणों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है। थाने में फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *