मध्यप्रदेश से रेवाड़ी आया युवक चार दिन से लापता:भोपाल में करता है जॉब, पत्नी बना रही लोकल में नौकरी करने का दबाव




रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव का युवक अचानक घर से लापता हो गया है। युवक भोपाल की एक कंपनी में जॉब करता है। पत्नी लोकल में नौकरी करने का दबाव बना रही है। एक अप्रैल को पत्नी के साथ गांव लौटा था। घटना के समय परिवार किसी काम से बाहर गया था। प्रदीप अपनी पत्नी के साथ घर पर था। घर नहीं मिलने पर जब प्रदीप से संपर्क किया तो उसके दोनों नंबर बंद मिले। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। कसौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर पर अकेले थे दोनों गांव संगवाड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका 25 वर्षीय छोटा बेटा प्रदीप मध्यप्रदेश भोपाल की एक कंपनी में काम करता है। पत्नी के साथ वह वहीं रहता है। एक अप्रैल को दोनों भोपाल से गांव आए थे। पांच अप्रैल को वह किसी काम के लिए शाहजहांपुर गए हुए थे। प्रदीप और उसकी पत्नी घर पर थे। वापस आने के बाद पता चला कि प्रदीप सुबह 8 बजे घर से चला गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसके दोनों फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। भाई बोला, दोनों में जॉब पर विवाद बड़े भाई ने बताया कि एक साल पहले प्रदीप की शादी झज्जर के अंगीरपुर गांव में हुई थी। प्रदीप पहले यहीं जोमैटो में नौकरी करता था। करीब सात माह पहले भोपाल में नौकरी ज्वाइन कर ली। तभी से वह पत्नी के साथ वहीं रह रहा है। प्रदीप की पत्नी चाहती है कि वह यहीं आसपास नौकरी करें। प्रदीप भोपाल की कंपनी की नौकरी छोड़ना नहीं चाहता। जिस कारण दोनों में अनबन रहती है। पांच अप्रैल को जब दोनों घर पर थे तो शायद दोनों में इसी मामले में बातचीत के बाद प्रदीप गुस्से में घर से चला गया हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *