महिलाओं पर पत्थर फेंकने वाले आरोपियों को भेजा जेल:कोर्ट में पुलिस ने कहा- आरोपियों ने ऐसे पत्थर फेंके, जैसे क्रिकेट में बोलिंग कर रहे हों




जोधपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता और पथराव के मामले में आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने सुनवाई के दौरान- आरोपियों के खिलाफ वीडियो सबूत भी पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में कहा- आरोपियों ने सांप्रदायिक सद्भावना को बिगड़ने का प्रयास किया, जिस तरीके से आरोपियों ने पत्थर फेंके। उसे तरीके से ऐसे लग रहा था कि यह कैसी क्रिकेट मैच में गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में सदर कोतवाली थाना अधिकारी अनिल यादव ने आरोपियों के खिलाफ सबूत भी पेश किए। महिलाओं पर पथराव का आरोप, मदद करने वालों से की धक्का-मुक्की पुलिस के अनुसार मेहरों के चौक क्षेत्र में 27 मार्च को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद महिलाएं भोळावणी मेले में जा रही थीं। इसी दौरान लायकान मोहल्ला की तरफ से बाइक पर आए युवकों ने महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों युवक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दोनों नशे में थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले हमने समझाइश की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी लगातार हंगामा करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- स्थानीय लोगों ने घायल युवकों की मदद की कोशिश की, लेकिन उन्होंने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। भीड़ बढ़ी तो आरोपी युवक वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद आरोपी कुछ और लोगों के साथ वापस आ गए। उन्होंने महिलाओं और स्थानीय लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में एक स्थानीय युवक नीतेश गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बाद में पुलिस ने हालात काबू में किए। इन आरोपियों को जेल भेजा पुलिस ने फैसल (32) उर्फ कालू पुत्र सरपुराज निवासी आचार्यो की घाटी, अमन खान उर्फ लक्की (18) पुत्र असलम खान निवासी शेखजी की पोल मोहल्ला लायकान जोधपुर पूर्व, साहिद (20) पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी लखारा बाजार जोधपुर पूर्व, अकरम खान (23) पुत्र असलम खान निवासी शेखजी की पोल के पीछे मौहल्ला लायकान जोधपुर पूर्व, मोहम्मद अली (20) पुत्र मेहराज बक्श निवासी शेखजी की पोल मौहल्ला लायकान जोधपुर पूर्व, इमरान उर्फ अलाज (18) पुत्र समसूल निवासी शेखजी की पोल मौहल्ला लायकान जोधपुर पूर्व, अब्दुल रजाक (23) पुत्र मो. जाकिर निवासी किल्ले की घाटी मौहल्ला लायकान जोधपुर पूर्व, इमरान उर्फ रोनू (18) पुत्र साकिर बक्श निवासी शेख जी की पोल मौहल्ला लायकान जोधपुर पूर्व, समीर (24) पुत्र स्व. शोकत खान निवासी किराएदार जोधपुर पूर्व को जेल भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *