मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा:उज्जैन के बड़नगर में रेस्क्यू जारी; 40 फीट खुदाई के बाद चट्टानों ने बढ़ाई मुश्किलें




उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में गुरुवार रात 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। घटना रात करीब 8 बजे की है, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिवार ने आरोप लगाया कि, बच्चा जिंदा है या नहीं प्रशासन कोई जानकारी नहीं दे रहा। पास में जाने भी नहीं दे रहा है। SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है। बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसमें अब तक करीब 40 फीट खुदाई हो चुकी है। इसके बाद चट्‌टानों ने मुश्किलें बढ़ा दी है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। खेलते-खेलते हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था। भेड़ चराने आया था परिवार बच्चा भागीरथ (3), पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। परिवार पिछले तीन दिनों से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान मां के सामने हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और SP मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर 2 एंबुलेंस भी तैनात हैं। ये तस्वीरें देखिए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *