मानपुर में महिला ने खाया जहर:ससुर से कहासुनी होने के बाद उठाया कदम, 3 साल पहले हुई थी शादी




धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी 24 वर्षीय कल्पना पत्नी जोगेंद्र की रविवार सुबह अपने ससुर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद कल्पना ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में खुद को बंद कर लिया। हालत गंभीर, इलाज जारी
इसके बाद उसने जहर खा लिया। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
अस्पताल चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कौलारी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *