मिर्जापुर में भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान तेज:रूखड़घाट, बल्ली का अड्डा में गिनाईं केंद्र-प्रदेश की योजनाएं




मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में “हर घर संपर्क” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने रूखड़घाट वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से भेंट की। नगर पश्चिमी में मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने चेतगंज शक्ति केंद्र के इमामबाड़ा और बल्ली का अड्डा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। जनसंपर्क के दौरान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में आमजन के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचा है। इन योजनाओं में आवास योजना के तहत लोगों को घर उपलब्ध कराना, आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, कोविड काल में मुफ्त राशन की व्यवस्था, उज्ज्वला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी पहलें प्रमुख हैं। नेताओं ने जोर देकर कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। इस जनसंपर्क अभियान में रामआसरे सरोज, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, सभासद धीरज सोनकर, बाबूराम गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य, शिवांशु सिंह, सचिन जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, धीरज तिवारी, वेंकटेश तिवारी, सूरज निषाद, सागर आनंद, रामचंद्र निषाद, रत्नेश साहनी, अमरेश सोनकर, पवन यादव, अमन यादव, गिरजाशंकर निषाद, सोनू कुमार, किशन यादव, मंगल मौर्य, सुदामा मौर्य, अवधेश, महेंद्र चौबे, शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, हेमंत, संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, रूपेश यादव, दीपा ऊमर, पुनीत मिश्रा, सुमन यादव, सुंदरम सोनी, शशि मिश्रा, आनंद किशोर, सुनीता चौधरी, विजेंद्र गुप्ता, विनय जायसवाल, अशु गुप्ता, शिवांशु दुबे, अश्वनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *