मुंगेर में हथियार तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार:STF और मुंगेर पुलिस का जॉइंट एक्शन, पिस्टल-कट्टा सहित 22 कारतूस बरामद




मुंगेर जिले में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से तीन देशी कट्टे, दो मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर निवासी मो. तौफीक, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा निवासी मो. शहनशाह अली और कोतवाली थाना क्षेत्र के मो. अली के रूप में हुई है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सैयद इमरान मसूद ने किया। अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले थे एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गुरुवार को मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, थाना क्षेत्र के मय खेल मैदान में दो युवक बाइक पर सवार होकर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस, सशस्त्र बल और एसटीएफ के जवान शामिल थे। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मो. तौफीक के पास से एक देशी कट्टा और मो. शहनशाह अली के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी मो. अली का नाम बताया, जो इस अवैध धंधे में सक्रिय था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार से मो. अली को भी गिरफ्तार कर लिया। हथियार सप्लाई और खरीद-फरोख्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था एसपी ने बताया कि मो. अली हथियार सप्लाई और खरीद-फरोख्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मो. अली पहले लूटपाट और छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल रहा है, जबकि अन्य दो आरोपी भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। तीनों के बीच आपसी संबंध होने की पुष्टि हुई है और ये सभी मिलकर अवैध हथियार कारोबार चला रहे थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जो इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम में शामिल पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि अवैध हथियार कारोबार का खुलासा करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *