मुख्य-सचेतक XEN से बोले- सोच समझ कर बोल रहा हूं:आपकी जाति के लोग नहीं वहां भी काम करिए; अधिकारी ने कहा- ठेकेदार के कारण दिक्कत आ रही




जालोर में हुई दिशा की बैठक में जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भीनमाल विधायक समरजीत सिंह और रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी मौजूद रहे। इसमें सांसद ने बिजली, पानी और जल जीवन मिशन के काम पूरे नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक सुबह 11 बजे से शाम तक चली। इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आरडीएसएस प्रभारी और भीनमाल एक्सईन पूनमाराम बिश्नोई से कहा- जहां आपकी जाति के लोग नहीं वहां भी काम कीजिए। इस पर XEN ने कहा- जाति की बात नहीं, ठेकेदार की दिक्कत है। गर्ग बोले- कितनी जगह काम चल रहा यह बताओ मीटिंग में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बिजली विभाग के आरडीएसएस प्रभारी और भीनमाल एक्सईन पूनमाराम बिश्नोई से कहा- सायला में कितनी जगह काम चल रहे हैं। XEN ने पूरे जिले में 8 काम जगह काम होना बताया। इस पर गर्ग ने कहा- मुझे सिर्फ सायला उपखंड में कितनी जगह काम चल रहा यह बताओ। जहां आपकी जाति के लोग नहीं हैं। वहां भी काम होना चाहिए। उसके जबाव में विश्नोई ने कहा- जाति की बात नहीं है. ठेकेदार के कारण दिक्कत आ रही है। मैं सोच समझ कर बोल रहा हूं गर्ग ने कहा- मैं बोल रहा हूं तो सोच समझ कर बोल रहा हूं। उस तरफ आप का अधिक ध्यान है, दूसरी तरफ कम ध्यान रहता है। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के राज में भी सब काम उधर के हुए और अब हमारे राज में भी उनके काम होंगे। हमारे काम अभी भी ऐसे ही पड़े रहेंगे। इस पर सांसद लुम्बाराम ने एक्सईन से कहा- ठेकेदार समय पर काम नहीं कर रहा है तो उसके ऊपर पेनल्टी लगाओ और कार्रवाई करो। फिर भी काम नहीं कर रहें तो ब्लैक लिस्ट करो। गर्ग ने जालोर बिजली विभाग के एसी से बोले आरडीएसएस प्रथम फेज के दौरान भी अधिकतर काम उनके सेंक्शन हुए वो उस समय मंत्री थे। हमारे सभी काम सेकेंड फेज में डाल दिए और सेकेंड फेज में भी सभी काम उनके हो रहे। हमारे काम नहीं हो रहे। कलेक्टर से कहा- आप ठेकेदार की जांच कराओ इस दौरान ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं आने की बात पर सांसद लुम्बाराम नाराज हो गए। उन्होंने बिजली विभाग के एससी विजय सिंह से कहा- बात का जवाब दो। विशाला में नहीं लाइन खींची और सरकार का पैसा बर्बाद किया। लेकिन अभी तक वह कोई काम नहीं आ रहा है। आपने अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की। इसके बाद कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे से कहा- आप जांच कराओ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करो। विधायक बोले- डिबेट मत करो, काम करो रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बताया- जलजीवन मिशन में 160 गांव हैं। इसमें कितने गांवों के ढाणियों में पानी आ रहा है। अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा- सरनाऊ में कितने प्रतिशत काम हुआ। जालोर में बिजली, पानी और चिकित्सा ही जिसके लिए लोगों को अधिक दिक्कत होती हैं। बाकी अन्य समस्याओं पर तो लोग बोलते ही नहीं है। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया तो देवासी ने कहा- आप डिबेट मत करो, आने वाले दिनों में गर्मी का मौसम है। लोगों के फोन हमारे पास (सांसद व विधायकों) ही आने है। देख लेना यहां फिर गर्मी में पानी की दिक्कत आएगी। योजना में गांव-ढाणियों में होने वाले काम के पाइंट अनुसार नक्शा बनाकर ग्राम पंचायत में लगाने थे। लेकिन, एक भी ग्राम पंचायत में नहीं लगाया। आंकड़े तो सही मिलेंगे लेकिन कनेक्शन की जानकारी सही नहीं मिलेगी। लेकिन, जिसको मिलने थे उनको नहीं मिला। हम कोर्ट जाएंगे देवासी ने कहा- हर बार जल जीवन मिशन को लेकर अधिकारी यही सफाई देते हैं। अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम कोर्ट जाएंगे। देवासी ने कहा- जालोर के पांच गांवों के नाम देता हूं। जाकर देख लो सब जगह-कई ढाणियों में लाइन नहीं बिछाई और पानी नहीं आ रहा है। चाहे जांच करा देना। सांसद बोले- सरकार पर दोष थोप देते हो भीनमाल विधायक समरजीत सिंह ने मुख्य सचेतक गर्ग से कहा- जालोर में अभी तो लड़ रहे कि ईआर प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। ईआर प्रोजेक्ट करीब 2013 से शुरू हुआ है और अब तक इसके पूरे होने का कोई संभावना नहीं हैं। अभी तक भीनमाल में पंप हाऊस तक तैयार नहीं हुआ। ठेकेदार पाइप लाइन डाल कर भाग गए हैं। पैसा नहीं हैं इस लिए यह सारी समस्या हो रही हैं। अब डबल इंजन की सरकार दिल्ली से या कई से पैसा लाओ और इस काम को पूरा कराइए। सांसद लुम्बाराम ने जलजीवन मिशन के एक्सईन लछुराम से कहा- 500 फीट के लिए पूरा काम रोक रखा है। 20-25 पाइप के कारण काम रुका है। आप निचले लेवल पर काम करना ही नहीं चाहते और सारे दोष सरकार पर थोप रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *