पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में गुमशुदा हुए तीन नाबालिग बच्चों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में अपहरण की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बाद में मामला पारिवारिक विवाद का निकला। स्कूल के लिए निकले थे तीनों बच्चे यह घटना 13 अप्रैल को सामने आई, जब कंकड़हिया नई बस्ती निवासी नवाब अली ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी और रिश्तेदार के दो अन्य बच्चे सेंट जेवियर स्कूल, बेचूपुर से पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। इसके बाद मुगलसराय थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन जनपद गाजीपुर के मिश्र बाजार क्षेत्र में ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपूर नगर, मिश्र बाजार से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पिता से परेशान होकर घर छोड़ा पूछताछ में पता चला कि बालिका अपने पिता द्वारा शराब के नशे में होने वाले विवाद और मां की मारपीट से परेशान थी। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी। उसके साथ लगाव के चलते अन्य दोनों बच्चे भी उसके साथ चले गए थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह मामला अपहरण का नहीं था। नाना के साथ रहने की इच्छा जताई फिलहाल, तीनों बच्चों को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बालिका ने अपने नाना के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है, जिस पर समिति निर्णय लेगी। पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही, बीट पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित परिवार की नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Source link