मुजफ्फरपुर पुलिस ने 34 लाख के 106 मोबाइल लौटाए:ऑपरेशन मुस्कान के तहत मालिकों को सौंपे गए, 2026 में अब तक 337 मोबाइल बरामद




मुजफ्फरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, पुलिस ने चोरी या गुम हुए 106 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। यह अभियान जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में सहायक रहा है। बरामद किए गए इन 106 मोबाइल हैंडसेट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 34 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी और उनकी अवैध खरीद-बिक्री में शामिल अपराधियों पर लगाम लगी है। बरामद फोनों में कई महंगे स्मार्टफोन भी शामिल हैं। ‘सांख्यिकी उपकरण बरामदगी इकाई’ का गठन किया था इस सफलता के पीछे पुलिस की एक विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान है। तकनीकी रूप से फोनों को ट्रैक करने और उनकी बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए 02 फरवरी 2026 को ‘सांख्यिकी उपकरण बरामदगी इकाई’ का गठन किया गया था। इस इकाई ने अत्याधुनिक सर्विलांस और डेटा एनालिसिस का उपयोग कर कम समय में सैकड़ों फोनों का पता लगाया है। मुजफ्फरपुर पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत वर्ष 2026 में अब तक कुल 337 गुमशुदा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी प्राथमिकता आम जनता की खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाना है, जिससे कानून के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके। कैसे पाएं मदद ,पुलिस ने जारी की गाइडलाइन सीनियर एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल या लैपटॉप चोरी होने पर घबराएं नहीं और न ही बिचौलियों के चक्कर में पड़ें। पुलिस ने इसके लिए एक सरल और पारदर्शी व्यवस्था बनाई है। QR कोड की सुविधा: पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज की जा सकती है। गूगल फॉर्म: नागरिक घर बैठे ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए अपने डिवाइस की जानकारी भर सकते हैं। व्हाट्सएप हेल्पलाइन: तत्काल सहायता के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 9431896700 पर मैसेज कर अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *