मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में महिला रग्बी खिलाड़ी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। कोच राहुल कुमार महतो पर दुष्कर्म के प्रयास, अश्लील हरकत करने, मानसिक उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का अरोप लगाया है। पीड़िता ने पटना के कंकड़बाग थाने में 23 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान वह अपने कोच के संपर्क में थी। कोच ने प्रशिक्षण के बहाने उसे कई बार अनुचित तरीके से छूने, अश्लील हरकतें करने, अकेले में मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया तो उसे खेल से बाहर करने और करियर को बर्बाद करने की धमकी दी गई। खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक दबाव बनाए जाने से वह भय और तनाव में जी रही हैं। पुलिस को कुछ आडियो क्लिप भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए हैं। जिसकी जांच की जा रही है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में तुर्की थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि कोच राहुल का यह अचरण केवल मेरे तक सीमित नहीं है। अन्य रग्बी महिला खिलाड़ियों के साथ भी कोच ने पद का दुरुपयोग करते हुए यौन उत्पीड़न, अवैध उगाही, मानसिक प्रताड़ना जैसा घृणित व्यवहार किया है।
Source link