मुनीम ही निकला लूट का मास्टर माइंड:अनाज मंडी में साढ़े चार लाख रुपए की लूट के मामले में दो गिरफ्तार




बीकानेर अनाज मंडी में हुई साढ़े चार लाख रुपए की लूट किसी बदमाश ने नहीं बल्कि स्वयं उसी दुकान के मुनीम का रचा हुआ षड़यंत्र था। उसी ने नागौर से एक युवक को बुलाकर पल्लेदार से लूट करवाई। पुलिस ने मुनीम की निशानदेही पर साढ़े चार लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। ये है मामला शुक्रवार को करीब बारह बजे नटवर लाल करनाणी की अनाज मंडी की दुकान संख्या तेरह है। यहां वो आढ़त का काम करते हैं। उनकी दुकान बृजमोहन बृज बल्लभ के मुनीम दुलाराम जाट को साढ़े चार लाख रुपए का सेल्फ का चैक दिया गया। उसे बैंक से रुपए लाने के लिए भेजा गया। उसके साथ पल्लेदार चेनाराम को भी भेजा गया। मंडी में ही स्थित एसबीआई बैंक से वो रुपए लेकर बाहर आया तो एक नकाबपोश ने उसके हाथ से रुपयों का बैग छीन लिया। ये सारा घटनाक्रम एक सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। पुलिस अधिकारियों ने दुलाराम से अलग अलग पूछताछ की। इस दौरान उसके जवाबों में अंतर था और वो घबरा भी रहा था। शक होने पर दुलाराम जाट से सख्ती से पूछताछ की गई। दुलाराम के साथ नागौर से आए किशोर को भी गिरफ्तार किया गया। किशोर को नागौर के सेवड़ी से गिरफ्तार किया गया। बाद में दुलाराम की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गई पूरी रकम साढ़े चार लाख रुपए बरामद कर लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *