मुरैना की क्वारी नदी में युवक का शव मिला:रहवासियों ने दी पुलिस को सूचना, पहचान के लिए जारी किया नंबर




सिविल लाइन थाना क्षेत्र के क्वारी नदी पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिविल लाइन पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर जारी किए हैं, ताकि युवक की पहचान हो सके। नेशनल हाईवे पर क्वारी नदी के पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल के करीब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देख सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस शव की पहचान में जुट गई है। मृतक की पहचान के लिए सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल नंबर 7701051901 पर सूचना देने की अपील की है। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। कद 5 फुट 7 इंच बताया गया है। रंग सांवला है, चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। उसने चेक का हल्के काले रंग का पेंट, काले रंग की टी-शर्ट और पैरों में सैंडल पहन रखी है। पुलिस पहचान में जुटी
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार अज्ञात शव क्वारी नदी के किनारे मिला है। उसकी पहचान के प्रयास में टीम लगी हुई है। मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। आसपास के थानों और अन्य जिलों में सूचना दी गई है कि अगर इस हुलिए से संबंधित कोई शिकायत हो तो जानकारी दें। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन है और घटना कैसे हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *