मैकेनिक दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक:दमकल ने पहुंच पाया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला




नेशनल हाईवे-44 पर स्थित राजपूत होटल के सामने मैकेनिक मार्केट में गुरुवार दोपहर अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही पलों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते काबू पा लिया, वरना पास की अन्य दुकानें भी स्वाहा हो सकती थीं। ऑयल के ड्रमों ने भड़काई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। आग मैकेनिक की दुकान में रखे पुराने इस्तेमाल किए गए ऑयल (Used Oil) के ड्रमों तक पहुंच गई, जिससे लपटें और विकराल हो गईं। दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स, मशीनें और कीमती औजार जलकर राख हो गए। आग की लपटें और काला धुआं देख हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिस स्थान पर आग लगी, वहां कतार से कई अन्य मैकेनिक दुकानें भी स्थित हैं। यदि दमकल की टीम मौके पर पहुंचने में थोड़ी भी देरी करती, तो पूरी मार्केट आग की भेंट चढ़ सकती थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। जांच में जुटा प्रशासन
दुकान में आग किन कारणों से लगी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। प्रशासनिक टीम अब नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी है। सिटी कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया राजपूत होटल के सामने एक मैकेनिक की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की मदद से आग बुझा दी गई है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *