मैहर पुलिस ने घायल बछड़े को बचाया:सड़क हादसे में मां गाय की मौत, बछड़ा घायल




मैहर में पुलिस की तत्परता से एक घायल बछड़े की जान बचाई गई है। मैहर-कटनी रोड पर एक सड़क हादसे में उसकी मां गाय की मौत हो गई थी। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे एचपी गैस गोदाम के सामने हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने गर्भवती गाय को टक्कर मार दी। टक्कर से गाय की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उसका बछड़ा जीवित अवस्था में बाहर आ गया और घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलते ही, वहां तैनात महिला आरक्षक दीपिका तिवारी ने तत्काल डायल 112 की एफआरवी-01 को घटनास्थल पर रवाना किया। मौके पर पहुंचे आरक्षक मोहित वैष्णव और पायलट दीपक बढ़ोलिया ने बिना किसी देरी के घायल बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने बछड़े को तुरंत मैहर के पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद बछड़े को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके उपरांत, उसे बड़ा अखाड़ा मैहर स्थित गौशाला में श्री कौशलेन्द्र शरण महाराज को सौंप दिया गया है, जहां उसकी उचित देखभाल की व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *