मैहर की अमरपाटन पुलिस ने नाबालिग से रेप के गंभीर मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह परस्ते और उनकी टीम ने किया। गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 9 अप्रैल 2026 को अमरपाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 मार्च 2026 को गांव का ही युवक अकलेश वर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब परिजनों को पीड़िता की स्थिति पर संदेह हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ की, तब पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने 10 अप्रैल को आरोपी अकलेश वर्मा (19), निवासी देवरी जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 11 अप्रैल की शाम को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे उपजेल मैहर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link