मोकामा में सरसों के बोझा से हथियार बरामद:पुलिस ने गोसाईगाँव में दो कट्टा और छह कारतूस जब्त किया




मोकामा (पटना) पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोसाईगाँव में छापेमारी कर सरसों के बोझा से दो देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी सत्यम तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोसाईगाँव में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध हथियारों की खेप छिपाई गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, खेतों में रखे सरसों के बोझा की गहन तलाशी ली गई। तलाशी में सरसों के ढेर के बीच बड़ी चालाकी से छिपाकर रखे गए दो देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार किसके थे और इन्हें किसने छिपाया था। थाना प्रभारी सत्यम तिवारी ने कहा, “अवैध हथियारों की बरामदगी पुलिस की तत्परता का परिणाम है। हम इलाके के संदिग्ध ठिकानों और पूर्व के अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही इस मामले में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *