मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि थाना मिहना पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस पार्टी गांव महेना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक काले रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 120 ग्राम हेरोइन और मोमी लिफाफे बरामद हुए। आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह और लवप्रीत सिंह उर्फ लवी सिंह के रूप में हुई है। दोनों मोगा जिले के दातेवाल गांव के निवासी हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसआई प्रीतम सिंह (513/मोगा) ने किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के साथ उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज पकड़े गए दोनों के खिलाफ थाना मिहना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस का जारी रहेगा अभियान मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशा तस्करों के बीच सतर्कता बढ़ी है। वहीं, आम लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।
Source link