मोगा में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार:पुलिस ने इनोवा कार से भारी मात्रा में चार पेटी बरामद, एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज




मोगा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब और एक इनोवा कार बरामद की है। बधनी कलां पुलिस को मिली थी कि बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गांव बुट्टर कलां अपनी इनोवा कार में अवैध शराब ले जा रहा है। इसपर सहायक थानेदार संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर बलजीत सिंह को काबू किया। उसकी इनोवा कार से रॉयल स्टेज की 3 पेटियां और ब्लेंडर प्राइड की 1 पेटी, कुल 4 पेटियां शराब बरामद की गईं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस मामले में मोगा निवासी प्रिंस कुमार को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। दूसरे मामले में आठ बोतल अवैध शराब बरामद इसी तरह, थाना चड़िक के सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने पुल ड्रेन, गांव संधूआं वाला के पास से प्रीतम सिंह निवासी चुंगी नंबर 3, मोगा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। प्रीतम सिंह के खिलाफ भी थाना सिटी साउथ मोगा में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *