मोगा पुलिस ने फरीदकोट के एक इमीग्रेशन संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। संचालक पर जीरा निवासी नवीन सेठी की बेटी को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख 62 हजार रुपये ठगने का आरोप है। नवीन सेठी ने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी आईलेट्स की परीक्षा पास कर चुकी थी और वे उसे कनाडा भेजना चाहते थे। वर्ष 2023 में उन्होंने ब्लू कोस्ट इमीग्रेशन के संचालक बीर इंद्रपाल सिंह से संपर्क किया। राशि नहीं मिलने पर पुलिस को किया सूचित बीर इंद्रपाल सिंह ने सेठी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया और कुल खर्च 17 लाख 26 हजार रुपये बताया। इसके बाद सेठी परिवार ने संचालक को पैसे और बेटी के सभी आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए। हालांकि, इमीग्रेशन संचालक ने नवीन सेठी की बेटी को कनाडा नहीं भेजा। जब सेठी ने उससे संपर्क किया, तो संचालक ने कुछ पैसे वापस कर दिए। लेकिन 6 लाख 62 हजार रुपये अभी भी बकाया थे, जिन्हें लौटाने में वह टालमटोल करने लगा। संचालक ने एक हलफिया बयान भी दिया था कि वह यह राशि किश्तों में लौटा देगा। बकाया राशि वापस न मिलने पर नवीन सेठी ने पुलिस को सूचित किया। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी फ्रॉड सेल मोगा को सौंप दी। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को जांच में शामिल होकर अपने बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।
Source link