मोगा जिले के समालसर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने बेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक थानेदार मनजिंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह मामला समालसर थाने में मुकदमा नंबर 42 के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता इकबाल सिंह पुत्र जलौर सिंह, निवासी रायया पट्टी रोडे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता जलौर सिंह पुत्र लाल सिंह ने उन पर हमला किया। आरोपी पिता वर्तमान में गुरुद्वारा गुरु नानक निवास, कोठे सेखा रोड, समालसर में रहते हैं। जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा है विवाद इकबाल सिंह के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पिता ने बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। समालसर थाना पुलिस ने इकबाल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी जलौर सिंह के खिलाफ BNS धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link