मोगा में युवक पर जानलेवा हमला:धारदार हथियार के किया वार, गली में पानी डालने से रोकने पर विवाद, केस दर्ज




मोगा के बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव गुरूसर माड़ी में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। गली में पानी डालने से रोकने पर हुए इस हमले के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बाबू सिंह (23 वर्ष), जो गुरूसर माड़ी गांव के निवासी हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी नानक सिंह के घर धार्मिक भंडारा चल रहा था। जब वह लंगर ग्रहण करने के लिए नानक सिंह के घर जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि नानक सिंह का भाई जगसीर सिंह गली में पानी डाल रहा था। धारदार हथियार से किया वार सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबू सिंह ने जगसीर सिंह को गली में पानी डालने से रोका। इस बात पर जगसीर सिंह गुस्से में आ गया और उसने कस्सी (एक तेजधार औजार) से बाबू सिंह पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल का अस्पताल में कराया भर्ती हमले में घायल हुए बाबू सिंह को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाघापुराना पुलिस ने बाबू सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *