मोबाइल-बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार:चोरी की बाइक 3 हजार में बेच देते थे, एक की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई




भोजपुर जिले में मोबाइल झपट्टामारी और बाइक चोरी की घटना बढ़ी है। भोजपुर पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी की 3 बाइक और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को सदर एएसपी राजकुमार साह ने पीसी में जानकारी दी है। एएसपी ने बताया कि 29 मार्च को नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी सुनील कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी धनुपरा स्थित डीएवी स्कूल मोड़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। गश्ती पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद और क्रॉस मोबाइल टीम के जवानों ने दोनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष देवराज राय की ओर से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए और कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की। चोरी की बाइक 3 हजार में बेच देते थे गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अहिरपुरवा निवासी सुमित कुमार सोनी, पंकज कुमार, गुड्डू कुमार, निखिल कुमार, विकास कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य अनुराग कुमार उर्फ अंशु अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। निशानदेही पर चोरी की 2 अन्य बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद बाइकों में एक नवादा थाना, एक टाउन थाना और एक कोइलवर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को मात्र तीन से चार हजार रुपए में बेच दिया करते थे। हाल के दिनों में करीब 20 चोरी की बाइक बरामद की जा चुकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *