मोबाइल से सट्‌टा लगाते 8 आरोपी गिरफ्तार:डायरियों में मिला 11 लाख का हिसाब; आठ मोबाइल, 61 हजार कैश जब्त




टोंक में सट्‌टेबाजों पर जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सोप थाना इलाके में टीमों ने 2 जगह दबिश देकर 8 सट्‌टेबाजों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 61 हजार रुपए, 8 मोबाइल और हिसाब की डायरियां जब्त की हैं, जिनमें 11 लाख का रिकॉर्ड दर्ज है। टीम ने सोप थाना इलाके में पहले दबिश देकर 5 और बाद में 3 आरोपियों को सट्‌टा खेलते हुए पकड़ा। इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में सोप निवासी जुगराज (44) पुत्र प्रभुलाल मीणा, अमरलाल (57) पुत्र किशन गोपी खटीक, राजेन्द्र (37) पुत्र रामप्रसाद रेगर, राजमल (37) पुत्र सुरजमल बैरवा निवासी अहमद नगर, प्रहलाद (58) पुत्र चन्द्रा बैरवा निवासी मनोहरपुरा शामिल हैं। इसके अलावा कमलेश (38) पुत्र रामकरण माली निवासी हीरामन का मोहल्ला (सोप), दिनेश (30) पुत्र रामदयाल माली निवासी बामन गांव थाना नैनवां (बूंदी) और पप्पू (40) पुत्र ग्यारसी लाल बैरवा निवासी सोलतपुरा थाना अलीगढ़ (टोंक) को भी गिरफ्तार किया। मोबाइल के जरिए सट्टा लगा रहे थे पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल फोन के जरिए सट्टेबाजी कर रहे थे। हिसाब-किताब डायरियों में दर्ज कर रहे थे। बरामद रिकॉर्ड से सट्टा नेटवर्क के बड़े स्तर पर संचालित होने की संभावना है। सभी आरोपियों के खिलाफ सोप थाने में जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों कार्रवाई SP राजेश कुमार मीना और ASP रतन लाल भार्गव के निर्देशन और उनियारा डीएसपी आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में की गई। DST टीम का नेतृत्व सीआई ओमप्रकाश ने किया है। इनपुट: सुरेश नागर, सोप।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *