मोहाली में करोड़ों की ठगी में AAP नेता गिरफ्तार:पत्नी पर भी केस दर्ज; रियल एस्टेट कारोबारी को राजनीति का रसूख दिखाकर धमकाया




मोहाली में रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही नेता की पत्नी और एक अन्य साथी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोपी राजनीति में एक्टिव है। लोकसभा चुनाव में बसपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में वह AAP में शामिल हो गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे अपने राजनीतिक रसूख की धमकी दी। साथ ही उसे गैंगस्टरों और झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी है। उसकी पत्नी बलजीत कौर और साथी बिक्रम सूरी को भी धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने के केस में नामजद किया गया है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *