मोहाली में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:केबल बरामद, चुराकर लाए थे, डेराबस्सी पुलिस की कार्रवाई




मोहाली जिले में डेराबस्सी पुलिस पोस्ट मुबारिकपुर की टीम ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 950 फीट सबमर्सिबल केबल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता जसवीर सिंह के बयानों पर आधारित है। उनकी शिकायत पर 27 मार्च 2026 को मुकदमा नंबर 130, धारा UDS/303(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, आरोपी सुशील कुमार और परमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। चोरी की केबल बरामद बता दे कि पकड़े गए दोनों आरोपी गांव बाकरपुर के निवासी हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ में चोरी की गई 950 फीट सबमर्सिबल केबल बरामद हुई।पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *