मोहाली के खरड़ क्षेत्र में बीबीए छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि पुलिस ने अपहृत छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया था । डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने बताया कि 22 वर्षीय अवधेश सिंह राजपूत, जो खरड़ के अर्बन होम्स जी.टी.बी. नगर का निवासी है और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई करता है, उसका आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। दरअसल 30 मार्च को वह अपने दोस्त के फ्लैट नंबर 48, अपर मीडोज, माता गुजरी रोड खरड़ गया हुआ था।
बाजार से किया अपहरण इस दौरान रात करीब 10 बजे जब अवधेश कुछ सामान लेने के लिए बाजार गया, तो तीन व्यक्तियों ने उससे झगड़ा किया। उन्होंने जबरदस्ती उसे अपनी कार में बैठाकर अगवा कर लिया। रास्ते में सुनसान इलाके में आरोपियों ने अवधेश को जान से मारने की धमकियां दीं और उससे एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। एक लाख रुपए की फिरौती मांगी बाद में, उन्होंने पीड़ित के दोस्तों से एक अज्ञात लड़की के खाते में 5 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए। इस दौरान, आरोपियों ने अवधेश के साथ मारपीट की और उसे तलवार से भी घायल किया। किसी तरह अवधेश उन्हें चकमा देकर भागने में सफल रहा और खरड़ बस स्टैंड तक पहुंचा। आरोपियों को चकमा देकर हुआ फरार वहां से उसने अपने दोस्तों को बुलाया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया। थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज किया । जांच के दौरान, पुलिस ने तनवीर कौर निवासी मकान नंबर 1027 सेक्टर 56 चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया ,जिसके यूपीआई पर पैसे ट्रांसफर किए गए थे। कार और धारदार हथियार बरामद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति कार और एक कृपाण भी बरामद की। आरोपी तनवीर कौर से पूछताछ के आधार पर जसप्रीत सिंह, उदय शर्मा, रछपाल सिंह और लवप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद किया गया। इसके बाद पुलिस ने लवप्रीत सिंह, उदय शर्मा और प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
Source link