मोहाली में मदद के बहाने खाते से उड़ाए 40 हजार:बातों में उलझा कर ATM बदला, मिठाई के डिब्बे खरीदने के लिए निकालने थे पैसे




डेराबस्सी-बरवाला रोड पर स्थित एक एटीएम बूथ में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह पूरी घटना एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, ठगों ने बड़ी चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एटीएम बूथ पर किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और अपने कार्ड व पिन की जानकारी गोपनीय रखें। मदद करने का झांसा दिया
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजबीर सिंह (निवासी गांव मुबारकपुर, डेराबस्सी) शाम करीब 4 बजे बरवाला रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे बातचीत शुरू की और मदद करने का झांसा दिया। नहीं पता चला कब बदला एटीएम कार्ड
पीड़ित के मुताबिक, दोनों ठगों ने बड़ी चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया, जिसका उन्हें उस समय पता नहीं चला। एटीएम बूथ से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद, राजबीर सिंह के मोबाइल पर 20 हजार रुपए की निकासी का संदेश आया। इसके तुरंत बाद, एक और 20 हजार रुपए की निकासी का संदेश मिला, जिससे कुल 40 हजार रुपए की ठगी हुई। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें
घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। सामान खरीदने के लिए निकालने गए थे पैसे
राजबीर सिंह ने बताया कि वह मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करते हैं और सामान खरीदने के लिए पैसे निकालने गए थे, लेकिन ठगों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *