मोहाली जिले के डेराबस्सी क्षेत्र के गांव कारकोर के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। बलजिंदर सिंह सौरभ केमिकल कंपनी, भगवानपुर में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, बलजिंदर सिंह ने पूरी रात ड्यूटी करने के बाद सुबह अपने घर लौट रहे थे। डेराबस्सी के नजदीक गांव कारकोर के पास पहुंचने पर उनकी दुर्घटना हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 बच्चों का पिता था स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत डेराबस्सी के अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलजिंदर सिंह अपने पीछे 2 छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया गया है कि दोनों लड़के हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link