मोहाली जिले के एक शिक्षण संस्थान में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला सुरक्षा गार्ड ने आरोप लगाया है कि संस्थान में कार्यरत एक सुरक्षा अधिकारी (एसओ) ने उसे लंबे समय तक वाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान किया। शुरुआत में आरोपी सामान्य संदेश भेजता था, लेकिन बाद में उसने प्रेम संबंध बनाने और अनुचित प्रस्ताव देने शुरू कर दिए। आरोपी पर अनुचित संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप महिला का आरोप- अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही है हालांकि, महिला का आरोप है कि हाल के दिनों में उसे अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही हैं और ड्यूटी के दौरान उसका पीछा भी किया जा रहा है। महिला को संदेह है कि इसके पीछे वही व्यक्ति हो सकता है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पाया कि आरोपी पीड़ित महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। खरड़ पुलिस ने आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानिए आरोपी की प्रताड़ना की कहानी पहले आई लव यू वाले मैसेज भेजना शुरू किए फिर यूनिवर्सिटी में पीछा, वायस मैसेज कहा रिलेशन बनाना चाहता हूं, अकेले में मिलो 2022 से कर रहा परेशान: पीड़िता का कहना है वह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करती है, जबकि आरोपी उसका सीनियर है। वह चार साल से उसे परेशान कर रहा है। यह सिलसिला 2022 से शुरू हुआ। पहले आरोपी उसे वाट्सएप पर गुड मार्निंग का मैसेज भेजता था। लेकिन कुछ समय से आई लव यू और दिल की रोमांटिक तस्वीरे भेजना शुरू कर दी। ड्यूटी बदली तो वहां भी पहुंच गया: कुछ दिनों बाद उसकी ड्यूटी बदली तो आरोपी उसकी ड्यूटी वाली जगह पर पहुंच गया। उसने आरोपी को कहा कि सर आप मेरे सीनियर हो। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। लेकिन आपकी यह गलत हरकते बर्दाश्त नहीं कर सकती। लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। इस वजह से वह काफी परेशानी में आ गई। जहां जाती वहीं पहुंच जाता: साल 2025 अगस्त व सितंबर महीने में आरोपी ने उसे आकर कहा कि मैडम जी पहले प्यार की रिक्ववेस्ट भेजी थी। इतना टाइम हो गया, अब तो मान जाओ। इसके बाद आरोपी उसकी ड्यूटी का पता कर उस जगह पहुंच जाता था, जहां पर उसकी ड्यूटी होती थी। 2025 में एकांत में मिलने के लिए दबाव बनाने लगा: आठ अक्टूबर 2025 को आरोपी ने वाट्सएप पर रिकॉर्डिंग भेजी और कहा कि आपको पसंद करता हूं। कहा कि आपको एकांत में मिलना चाहता हूं। साथ ही शारीरिक संबंध बनाना चाहता हूं। 10 अक्टूबर को रिकॉर्डिंग भेजकर कहा कि आपने कहा कि जो बातें कहीं है, उसका आपने जवाब नहीं दिया। फिर उसका मेसेज आया कि जो मैं कहा कि जो बातें कहीं, उन पर ध्यान दो अफसर के सामने अपनी गलती कबूली पर माना नहीं: इसके बाद मैंने यह सारी बात चीफ सिक्योरिटी अफसर को बताई। आरोपी को वहां पर बुलाया तो आरोपी ने अपनी गलती कबूली और यूनिवर्सिटी छोड़ने की बात कहीं। इस फैसले से राहत मिली। लेकिन अभी दोबारा मुश्किल शुरू हो गई। आरोपी अज्ञात नंबरों से कॉल करता है। ड्यूटी से आते जाते समय मेरा पीछा करता है।
Source link