यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ेंगे विजय सिंह पानाहेड़ा:प्रदेश अध्यक्ष के लिए 30 परफॉर्मर्स की लिस्ट में नाम, कोटा यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके




कोटा देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह पानाहेड़ा यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें हाड़ौती संभाग से केवल कोटा के विजय सिंह का नाम है। विजय सिंह का नाम जनरल केटेगरी से परफॉर्मर्स क़ी सूची में शामिल हुआ है। विजय सिंह कोटा यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके। वर्तमान में कोटा देहात अध्यक्ष व ग्राम पंचायत मामोर के उपसरपंच है। इंटरव्यू के बाद 30 परफॉर्मर्स की लिस्ट जारी विजय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों की सूची बनाकर यूथ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। परफॉर्मेंस के आधार पर संभावित दावेदारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु, प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा, सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला ने दावेदारों से वन टू वन बात की। जिसके बाद 30 परफॉर्मर्स की लिस्ट जारी की गई। 10 अप्रैल से चुनाव , 1 महीने तक ऑन लाइन वोटिंग यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन की लास्ट डेट 1 अप्रैल है। विजय ने बताया वो जल्द ही नामांकन भरेंगे। 10 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे। 1 महीने तक ऑन लाइन वोटिंग होगी। विजय ने बताया कि वो साल 2016 से संगठन से जुड़े है। 2016-17 में कोटा यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष बने। अभी यूथ कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष और ग्राम पंचायत मामोर के उपसरपंच पद की जिम्मेदारी निभा रहे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समय समय पर जो भी दिशा निर्देश दिए गए, उनको पुरी ईमानदारी से पालन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *